महिला ने की बस चालक की पिटाई - इस मारपीट के मामले पर कार्रवाई करते हुए विजयवाड़ा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में महिला बस चालक को पीटते हुए दिखाई दे रही है। बता दें कि आंध्रप्रदेश की यह घटना इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी की बताई जा रही है। विजयवाड़ा पुलिस ने राज्य परिवहन निगम के बस चालक पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में 28 वर्षीय महिला के नंदिनी को गिरफ्तार किया था। बता दें कि जब यह घटना हो रही थी तो आसपास के कई लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#FireFiresTheFire: A woman attacked @apsrtc city bus driver indiscriminately in #Vijayawada complaining that the bus had hit her scooty.
— Phanindra Papasani (@PhanindraP_TNIE) February 9, 2022
She is driving scooter in wrong direction.@VjaCityPolice filed a case against her.#AndhraPradesh@APPOLICE100 pic.twitter.com/3Se1Uavjsp
महिला को किया गिरफ़्तार - आपको बता दें कि स्कूटी चला रही महिला कथित तौर पर बस के अंदर चढ़ गई और बस एपी 11 जेड 7046 चला रहे चालक मुसलैया (42) की पिटाई कर दी। दरअसल इस घटना के बारे में पुलिस के मुताबिक नंदिनी गलत दिशा में सड़क पर गाड़ी चला रही थी। ड्राइवर ने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा था ताकि वह बस को आगे बढ़ा सके। इस बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई और महिला बस में घुस गई और चालक के साथ मारपीट करने लगी। बस चालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सूर्यरावपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।
No comments:
Post a Comment