Bank Holidays: फरवरी महीने में 9 दिनों तक बैंक रहेंगी बंद, जाने किस-किस दिन रहेंगीं छुट्टियां

दिल्ली। फरवरी के बाकी बचे दिनों में से 9 दिन बैंक रहने वाले हैं। वहीं इस महीने वाले वाली बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल भी टल गई है। इस महीने फरवरी के अगले 17 दिनों में से 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, फरवरी के बाकी बचे दिनों में से 9 दिन बैंक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि आपको बता दें कि ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। ये छुट्टियां राज्यों के त्योहारों और सरकारी छुट्टियों के मुताबिक दी जाती है।

देशभर के बैंक रहेंगे बंद - इन छुट्टियों के अलावा बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी के दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यानी 12 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार, 13 फरवरी को रविवार, 20 फरवरी को रविवार, 26 फरवरी को महीने के चौथा शनिवार और 27 फरवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।

No comments:

Post a Comment