ये है आखिरी तारीख
बता दें कि सरकार ने पैन नंबर को आधार से जोड़ने के लिए आखिरी तारीख तय कर ली है। पैन नंबर को आधार से जोड़ने के लिए आपके पास 31 मार्च 2022 तक का समय है। अगर आपने इसके पहले लिंक नहीं किया, तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
ऐसे करें लिंक
1. PAN Card को Aadhaar Card से Link करने के लिए सबसे पहले आपको इस https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home लिंक पर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद पेज खुलने पर बाईं तरफ 'Link Aadhaar' के विकल्प पर क्लिक करें।
3. यहां आपको अपनी डिटल्स जैसे- पैन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर लिखकर "Link Aadhaar" पर क्लिक करें।
4. इस प्रक्रिया के बाद आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।
SMS से भी करें लिंक
आप आसानी से पैन कार्ड को आधार से एसएमएस के जरिए भी कर सकते है। आप 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजकर दोनों को लिंक कर सकते हैं. पैन को आधार संख्या से जोड़ने के लिए, आपको UIDPAN <स्पेस> <12 अंक आधार> <स्पेस> <10 अंक का पैन नंबर टाइप करके एक एसएमएस भेजना होगा। अगर आपका नाम और जन्म तिथि दोनों कार्ड में एक समान रहा, तो इसके बाद आपके आधार नंबर को पैन नंबर से जोड़ा दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment