मामला राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले का है। खबरों के अनुसार बायतु भीमडा निवासी मेहाराम ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी जोगाराम ने उसकी शादी करवाने के लिए अहमदाबाद के दो दलालों कांतिभाई व अमित भाई से उसका संपर्क करवाया। मेहाराम के मुताबिक दलालों ने ममता नाम की लड़की से भी उसकी वीडियो कॉल पर बात भी कराई थी। लड़की ने भी शादी के लिए रजामंदी दी थी। मेहाराम ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए जोगाराम और दलालों ने 3 लाख रुपए मांगे थे। मेहाराम ने पुलिस को बताया कि शुरू-शुरू में दुल्हन मां की तबीयत खराब होने का कहकर, कुछ दिन बाद आने की बात करती रही। लेकिन हाल ही में उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके एक बच्ची भी है। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि उसकी दसवीं शादी है। उससे घर से भागने के बाद भी उसने एक शादी कर ली है।
No comments:
Post a Comment