7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार देंगी होली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोत्तरी

दिल्ली। मोदी सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा भी देने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा।

इस समय कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता पहले से मिल रहा है, लेकिन अब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ मार्च में कर्मचारियों की सैलरी आएगी। हालांकि अभी तक चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण सरकार इसका ऐलान नहीं किया है।

अगर ऐसा होता है तो 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद अब अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी। सरकारी आंकड़े के अनुसार, दिसंबर में यह आंकड़ा 0.3 अंक गिकर 125.4 अंक पर रहा। नवंबर में ये आंकड़ा 125.7 अंक पर था। और दिसंबर में 0.24% की कमी आई है, लेकिन इससे महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी कोई असर नहीं पड़ा है।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18,000 रुपये
  • नया महंगाई भत्ता (34%)- 6120 रुपये/माह
  • अब तक महंगाई भत्ता (31%)- 5580 रुपये/माह
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा- 6120- 5580 = 540 रुपये/माह
  • सालाना सैलरी में इजाफा- 540X12= 6480 रुपये

No comments:

Post a Comment