16 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लोग न ले कोई रिस्क, स्वास्थ्य ठीक है, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - भावनाएं उमड़ती दिख रही हैं। कलह की स्थिति बनी हुई है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका ठीक है। व्यापार, पैसे का आवक अच्छा बना हुआ है। समय अच्छा चल रहा है।

वृषभ राशि - ऊर्जा का संचार हो रहा है। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य सही चल रहा है। प्रेम और व्यापार भाग्यवर्धक दिखाई दे रहा है।

मिथुन राशि - स्थिति अच्छी है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम बहुत बढ़िया है। शादी तय हो सकती है।

कर्क राशि - सुखद, धनदायक समय है। वाणी अनियंत्रित न होने पाए। अक्रामकता पर काबू रखें। व्यापार का पूरा साथ है।

सिंह राशि - पहले से बहुत अच्छा समय है। शुभता बरकरार है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सितारों की तरह चमकेंगे।

कन्या राशि - शाम के बाद मन थोड़ा परेशान रहेगा। अज्ञात भय सता सकता है। मानसिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ बना रहेगा।

तुला राशि - आय में आशातीत वृद्धि, यात्रा में लाभ, अच्छे समाचार की प्राप्ति, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।

वृश्चिक राशि - शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग, नौकरी-चाकरी में इजाफा, व्यापार की अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम, व्यापार का पूरा-पूरा साथ दिखाई पड़ रहा है।

धनु राशि - जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे समय की शुरुआत हो चुकी है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का साथ है। संतान का साथ है। व्यापार भी रुक-रुककर चलता जा रहा है।

मकर राशि - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। चोट लग सकती है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार चलता रहेगा।

कुंभ राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापार आपका बहुत अच्छा दिख रहा है।

मीन राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे लेकिन सब कुछ पर विजय प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है।

No comments:

Post a Comment