दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक छोटी सी बच्ची का सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक का पूरा टाइम टेबल दिखाई दे रहा है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि मां ने टाइम टेबल पर इस बच्ची के साथ एक एग्रीमेंट भी किया है और ये इतना शानदार एग्रीमेंट है कि बच्ची बचपन से अच्छी आदतों की आदि हो जाएगी।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्ची को कब उठना है, कब ब्रेकफास्ट करना, कब नहाना, कब पढ़ना है, कब खेलना है और कब सोना है ये सब समयनुसार मेंशन है। इसके साथ ही बच्ची को बचपन से ही शिष्टाचार बनाने के लिए मां ने टाइम टेबल पर लिखा, अगर दिनभर में बिना रोए, बिना चिल्लाए, बिना तोड़े-फोड़ दिन बिताया तो 10 रुपए भी मिलेंगे। इतना ही नहीं, अगर रूटीन को फॉलो करते हुए बिना रोए, बिना चिल्लाए और बिना लड़ाई किए लगातार 7 दिन बिताए तो 100 रुपए मिलेंगे।
मां के ये स्मार्ट अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है और बच्ची का ये टाइम टेबल, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मां ने ये टाइम टेबल शेयर करते हुए लिखा, 'मैं और मेरे 6 साल के बच्चे ने आज एक एग्रीमेंट साइन किया है, जोकि उसके डेली शेड्यूल और परफॉर्मेंस लिंक्स बोनस पर आधारित है।'
No comments:
Post a Comment