UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में ठंड के कम होने की आस में बैठे लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट ने चिंता में डाल दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड के कम होने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को भी कोल्ड-डे से कम राहत मिलेगी। फरवरी महीने में बारिश और कोहरे से निजात मिलने की कम संभावना है। अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर घना कोहरा रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। आने वाले दिनों में ठंड की स्थिति यथावत रहेगी। विभाग का कहना है कि फरवरी में औसत तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। यह फरवरी महीने के हिसाब से कम होगी। प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार तक घना कोहरा छाया रहेगा।
No comments:
Post a Comment