शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा दुल्हन को नही जानें दिया जाता है टॉयलेट, जानें ऐसा क्यों?

शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा दुल्हन को नही जानें दिया जाता है टॉयलेट, जानें
शादी के दौरान हर जगह अलग-अलग रस्मों का पालन किया जाता है। हर धर्म, जाति, संप्रदाय और जनजाति की अपनी कुछ रीतियां होती हैं, जिन्हें लोग सदियों से मानते आ रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं यहां इंडोनेशिया की, जहां दूल्हा और दुल्हन शादी करने के तीन दिनों तक शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हमें यह रस्म भले ही अजीब लगे, लेकिन यहां के लोग इसे बहुत सख्ती से निभाते हैं। यह रस्म इंडोनेशिया के ट्वोंग समुदाय में बहुत प्रचलित है। इस रस्म के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन को शादी के बाद तीन दिनों के लिए टॉयलेट में जाने की मनाही होती है। इस संस्कार को तोड़ना उनकी सभ्यता में अपशकुन माना जाता है।

ट्वोंग समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी एक पवित्र बंधन है और शौचालय का इस्तेमाल करने से यह पवित्रता नष्ट हो जाती है। इससे दूल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाएंगे। समुदाय के लोगों का यह भी मानना है कि चूंकि एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल बहुत सारे लोग करते हैं, तो इससे टॉयलेट में उनकी नेगेटिव ऊर्जा रह जाती है। ऐसे में अगर दूल्हा-दुल्हन उस टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा उनके शरीर पर हावी हो जाएगी और फिर बात नवविवाहित जोड़े के जान पर बन आएगी।

No comments:

Post a Comment