India Coronavirus Update: देश मे कोरोना की स्थिति बेहद खराब, राज्यों में स्थिति चिंताजनक

India Coronavirus Update: देश मे कोरोना की स्थिति बेहद खराब, राज्यों में स्थिति चिंताजनक

India Coronavirus Update: देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते तीसरी लहर अब भी बरकार है। हालांकि दिन पर दिन मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति केरल और महाराष्ट्र में बनी हुई है। केरल में बीते 24 घंटे में 54 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली - देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,044 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 8,042 लोग डिस्चार्ज हुए और 25 लोगों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में एक्टिव मामले की संख्या 29,152 हो गई है।

महाराष्ट्र - महाराष्ट्र में कोरोना के 24,948 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 45,648 मरीज़ ठीक हो गए हैं जबिक इस बीच 103 मरीज़ों की मौत हो गई है। अब एक्टिव मामलों की संख्या 2,66,586 हो गई है।

झारखंड - राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 912 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,599 लोग डिस्चार्ज हुए है और 6 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। कुल सक्रिय मामले राज्य में 10,383 हो गए हैं।

उत्तराखंड - उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,813 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,042 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल सक्रिय मामले 30,927 हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी दर 9.41% हो गया है।

No comments:

Post a Comment