टीवी अभिनेत्री ने मीडिया में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, " मेरे संज्ञान में आया है कि एक सहकर्मी की पिछली भूमिका का जिक्र करने वाले मेरे एक बयान को आउट ऑफ़ कॉन्टेक्स्ट लिया गया है और गलत समझा गया है। जब संदर्भ में रखा जाता है, तो कोई भी समझ जाएगा कि बयान में 'भगवान' का संदर्भ सौरभ राज जैन की एक देवता की लोकप्रिय भूमिका के संदर्भ में था। लोग चरित्र नामों को अभिनेताओं से जोड़ते हैं और इसलिए, मैंने मीडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान एक उदाहरण के रूप में इसका इस्तेमाल किया। हालांकि, इसे पूरी तरह से गलत समझा गया है, जिसको देखकर दुख हुआ।
अभिनेत्री ने आगे अपने बयान में कहा कि जब उनके बयान को आउट ऑफ़ कॉन्टेक्स्ट लिया गया, तो इससे अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। अभिनेत्री ने कहा की मेरा इरादा कभी भी अपने शब्दों या कार्यों से किसी को आहत करने का नहीं था। श्वेता ने कहा, "इसलिए, मेरे बयान से अनजाने में बहुत सारे लोगों को जो दुख पहुंचा है, उसके लिए मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगती हूं।"
No comments:
Post a Comment