BSNL ने Jio, Airtel और Vi के छुड़ाए छक्के, 398 रुपये में मिल रही ये सुविधाएं

BSNL ने Jio, Airtel और Vi के छुड़ाए छक्के, 398 रुपये में मिल रही ये सुविधाएं
गैजेट डेस्क। टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को ऐसे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स देने की कोशिश करती हैं जो कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स दे सकें। ऐसे में आज हम सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) के प्लांस से काफी बेहतर है।

यह बीएसएनएल का केवल 398 रुपये का प्रीपेड प्लान है। ये ऐसा प्रीपेड प्लान है, जिसमें आपको डेली डेटा की कोई लिमिट नहीं, बल्कि ये प्लान अनलिमिटेड डेटा के बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। ये प्लान 28 दिन नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

इस तरह का प्रीपेड प्लान आपको जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया- किसी भी कंपनी की ऑफरिंग्स में नहीं मिलेगा। बीएसएनएल एक प्रीपेड प्लान के रूप में, जिस कीमत में, अनलिमिटेड डेटा का फायदा देता है, वो कोई और कंपनी नहीं देती है।

No comments:

Post a Comment