युवक ने अपनी बहन से की सगाई, फिर ऐसे हुआ खुलासा, जानकर सभी रह गए दंग

young man engaged to his sister
वॉशिंगटन। अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शख्स ने अपनी चचेरी बहन से ही सगाई कर ली। प्रीवेडिंग के दौरान जब कपल अपने पूर्वजों के बारे में गहराई से बातचीत कर रहा था, तब उन्हें पता चला कि वो चचेरे भाई-बहन हैं।

भाई-बहन होने का कैसे हुआ खुलासा - डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेसी स्टे ने इस बात का खुलासा एक टिकटॉक वीडियो में खुद किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रीवेडिंग के दौरान जेसी और उसकी मंगेतर ने एक-दूसरे के पूर्वजों के बारे में जाना तो उनके चचेरे भाई-बहन होने का पता चला।

मैं अपनी मंगेतर का चचेरा भाई हूं - युवक जेसी स्टे ने कहा कि मैं तब हैरान रह गया जब मुझे पता चला कि मैंने अपनी चचेरी बहन से शादी कर ली है। हम दोनों ने जब एक-दूसरे की वंशावली चेक की तो हमें मालूम हुआ कि दोनों का खानदान एक ही है, मैं अपनी मंगेतर का चचेरा भाई हूं।

युवक को नहीं था इस बात का अंदाजा - जेसी ने बताया कि जब मैंने अच्छे से जांच पड़ताल की तो एक फोटो भी मिली जिसमें हमारे पूर्वज एक साथ दिख रहे हैं। हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि हम दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। शख्स ने बताया कि वंशावली के हिसाब से मेरी मंगेतर मेरी थर्ड कजिन है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि थर्ड कजिन से शादी की जा सकती है लेकिन मुझे अब ये सही नहीं लग रहा है।

गौरतलब है कि जेसी स्टे के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके साथ हमदर्दी जता रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है कि उन्होंने अपनी चचेरी बहन से सगाई कर ली। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है क्योंकि उन्हें इस बारे में पहले से कुछ भी नहीं पता था।

No comments:

Post a Comment