मलेशिया के टेरेंगगनु में स्थित एक पब्लिक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की ये घटना लोगों को हैरान कर रही है। यहां पुलिस ने हाल ही में एक शख्स को लड़कियों के अंडरवियर चुराने के जुर्म में अरेस्ट किया। बताया जा रहा है कि इस शख्स को कम सुनाई देता है। घटना के वक्त के हॉस्टल के परिसर में लड़कियों के कपड़े सुखाने वाली जगह पर से भागता मिला। शख्स ने खुद को बेगुनाह बताया लेकिन उसे तार से अंडरवियर उतारते हुए वीडियो बनाया जा चुका था। इसी सबूत के आधार पर उसे अरेस्ट कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शख्स को 25 जनवरी को अरेस्ट किया गया। 37 साल के इस आरोपी को हॉस्टल परिसर से शाम के वक्त अरेस्ट किया गया। बीते कुछ दिनों से हॉस्टल की कई लड़कियों के अंडरवियर चोरी हो रहे थे। कुआला टेरेंगगनु डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ अब्दुल रहीम के मुताबिक़, अब इस मामले को सुलझा लिया गया है। शख्स की कंप्लेन हॉस्टल की लड़कियों ने की थी, जब अचानक उन्होंने शख्स को उनके कपड़ों के पास मंडराते देखा, लड़कियां इसका वीडियो बनाने लगी, जिसमें उन्होंने देखा कि शख्स सिर्फ अंडरवियर उतार रहा है।
No comments:
Post a Comment