पुलिस अफसर ने बताया कि महिला अपने परिवार संग जैतपुर क्षेत्र में रहती है। पुलिस को दी गई कंप्लेन में बताया गया कि उनकी शादी सन् 2013 में हुई थी। सन् 2017 में उनके पति ने उन्हें छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी कर ली। उसके बाद एक दिन उसके देवर ने उसे घर में अकेला पाकर बलात्कार किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी और अक्सर रेप करने लगा। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता की सास को इस बात का पता चला तो उन्होंने चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर युवक को अरेस्ट कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment