ये है पूरा मामला
गांव के लोगों ने जमीन निपटारे के लिए सरपंच पति को बुलाया था। रविवार को सरपंच पति उदयलाल लोगों के समक्ष पहुंचा और बातचीत चल ही रही थी कि अचानक महिला हाथ मे लट्ठ लिए आ गई। महिला ने सरपंच पति लट्ठ बरसाने शुरू किए तो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में लोगों ने महिला को दूर कर शांत किया। इसके बाद उदयलाल ने थाने में महिला के खिलाफ परिवाद दिया। थाने में दोनों के बीच समझौता हुआ और घर चले गए।
ये है ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि उदयलाल गरीब किसान और आदिवासियों की जमीन सस्ते दामों में खरीद लेता है। और फिर उन्हीं जमीनों को गांव के ही एक बड़े आदमी को बेच देता है। इससे किसानों को काफी घाटा हुआ है और बेशकीमती जमीनें कौड़ियों के दाम में बिकी है। नाई थाना अधिकारी शब्बीर खान ने बताया कि मारपीट के मामले का परिवाद आया था लेकिन दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं इसलिए उनके बीच बातचीत हो गई थी, फिर भी आरोपी पक्ष को पाबंद किया है।
No comments:
Post a Comment