सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जूते वापस लेने के लिए दूल्हा साइड और दुल्हन साइड के बीच शानदार नोंकझोंक चल रही होती है। दूल्हन की बहन जूते देने के बदले तीन हजार डॉलर यानि 2,23,261 रुपये की मांग करती है।
यहां देखिए पूरा वीडियो
इस मोटी रकम को देखकर कंजूस दूल्हे ने जरा चालाकी चली लेकिन ये चालाकी भी दूल्हे पर ही भारी पड़ गई। दूल्हे ने कहा कि हमारे पास एक जोड़ी जूते और हैं। आपका बहुत शुक्रिया, मजेदार है इतना सुनते ही दुल्हन ऐसा जवाब देती है कि सुनकर हिल जाएंगे। वो कहती है कि तुम्हारे पास दूसरी दुल्हन भी है क्या? फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है बहुत मजेदार है। सोशल मीडिया पर ये मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
No comments:
Post a Comment