बता दें कि यह घटना आयरलैंड की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आयरलैंड के कार्लो शहर में एक पेंशनभोगी की पेंशन निकालने दो लोग पहुंचे थे। आश्चर्य की बात यह है कि जिसकी पेंशन निकालने दोनों लोग पहुंचे थे, वे अपने साथ व्हीलचेयर पर पेंशनभोगी शख्स को भी लेकर पहुंचे थे। वह पेंशनभोगी शख्स व्हीलचेयर पर बैठा हुआ था और कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।
जैसे ही वे दोनों वहां पहुंचे, उन्होंने संबंधित कर्मचारी को दिखाया कि इनकी तबीयत ज्यादा ठीक नहीं रहती है। इसी बीच दफ्तर में बैठी कर्मचारी को शक हुआ तो उसने व्हीलचेयर पर बैठे पेंशनभोगी शख्स की तबीयत के बारे में जानना चाहा। उसने देखा कि उसकी तो मौत हो चुकी है तो वहां हड़कंप मच गया और उसने इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को भी दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पेंशनभोगी शख्स की मौत हो चुकी थी और उसकी लाश लेकर दोनों पेंशन निकालने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उस मृत व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment