25 जनवरी का राशिफल: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा है, अभी निवेश न करें, जानें अपने राशि का हाल

25 जनवरी का राशिफल: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा है, अभी निवेश न करें, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। 

वृषभ राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। प्रेम और संतान को लेकर कुछ बातें चिंतित करेंगी आपको।

मिथुन राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है।

कर्क राशि - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है।

सिंह राशि - पराक्रम रंग लाएगा। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम और व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी बढ़िया है।

कन्या राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। पूंजी का निवेश अभी न करें।

तुला राशि - व्यापारिक लाभ का समय है। शुभ संकेत दिख रहा है। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। प्रेम, व्यापार, संतान सब बहुत बढ़िया दिख रहा है।

वृश्चिक राशि - मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। प्रेम और व्यापार मध्यम है।

धनु राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है।

मकर राशि - कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार सही चल रहा है

कुंभ राशि - भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम मध्यम है। धार्मिक बने रहेंगे।

मीन राशि - विपरीत परिस्थितियां हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान मध्यम है।

No comments:

Post a Comment