कौन है ये महिला?
सरोगेसी का नाम आते ही रूस की क्रिस्टिना ओजतुर्क का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है, जो एक अरबपति हैं रूस की राजधानी मॉस्को में रहती हैं। क्रिस्टिना सिर्फ 1 साल के अंदर 21 बच्चों की मां बन चुकी हैं और वो सिर्फ 24 साल की हैं। क्रिस्टिना ने लक्ष्य रखा है कि वो 105 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी किया है।
68 लाख रुपए का खर्चा हो चुका है 21 बच्चों पर
क्रिस्टिना ओजतुर्क के पति मॉस्को के अरबपति शख्स हैं। उनकी उम्र 57 साल है। क्रिस्टिना अपने 57 वर्षीय पति गैलिप ओजतुर्क से जॉर्जिया में मिली थीं। दोनों ने शादी की और पिछले 1 साल में ये कपल 21 बच्चों का अभिभावक बन गया है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, पिछले 1 साल में इस कपल ने 68 लाख रुपए का खर्चा कर 21 बच्चे पैदा करवाए हैं।
सरोगेसी पर खर्च किया है 1 करोड़ 43 लाख रुपए
रिपोर्ट के मुताबिक, गैलिप और क्रिस्टिना मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए सरोगेसी पर खर्च कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 68 लाख रुपए का खर्चा वो बच्चों के देखरेख पर खर्च कर चुके हैं। इतना ही नहीं एक सप्ताह में इन बच्चों पर 4 लाख रुपए का खर्चा होता है।
No comments:
Post a Comment