चार्ल्स काउंटी शरीफ़ डिपार्टमेंट ने एक बयान जारी कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, 49 साल का ये शख्स अपने घर में मृत पाया गया। शख्स को अपने घर के अंदर बेहोश उसके पड़ोसी ने देखा था। इसके बाद पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस शख्स के घर के अंदर गई तो वहां का मंजर देख डर गई। घर के हर हिस्से में सांप रेंग रहे थे। पुलिस जब शख्स के पास गई तब पता चला कि वो बेहोश नहीं है, बल्कि मर चुका है।
पुलिस ने तुरंत चार्ल्स काउंटी एनिमल कंट्रोल को खबर दी। टीम ने घर के अंदर आकर करीब 125 सांपों को पकड़ा। पुलिस ने जब इसके बारे में पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने भी अपने घर के पास ही एक घर में पल रहे इतने सांपों की बात की जानकारी से इंकार कर दिया। पुलिस ने शख्स की बॉडी की जांच में पाया कि उसपर चोट के कोई निशान नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद किसी सांप के काटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। इस मामले के सामने आने के बाद शख्स के पड़ोसी भी सहमे हुए हैं।
No comments:
Post a Comment