बच्चों के लीवर में मिल रहा रहस्यमयी वायरस, WHO ने अलर्ट किया जारी

बच्चों के लीवर में मिल रहा रहस्यमयी वायरस, WHO ने अलर्ट किया जारी
हेल्थ डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने बच्चों में एक बेहद गंभीर बीमारी को लेकर अलर्ट किया है। WHO ने कहा कि यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका ( Europe and the United States) में बच्चों को प्रभावित करने वाले रहस्यमय लीवर की बीमारी के कारण पहली मौत की जानकारी मिली है। बीते दिन शनिवार को, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसे अब तक एक दर्जन देशों से "acute hepatitis of unknown origin" के कम से कम 169 मामलों की जानकारी मिली है। एक महीने से 16 साल की उम्र के बच्चों में मामले सामने आए और उनमें से 17 बीमार बच्चों को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। एक बच्चे की मौत की खबर है। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने उस देश के नाम के बारे कोई सूचना नहीं दी है, जहां मौत की सूचना मिली है।

ब्रिटेन में पहला मामला
सबसे पहला मामला ब्रिटेन में देखा गया है। यहां 114 बच्चे इस अज्ञात हेपेटाइटस से बीमार हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, "यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हेपेटाइटिस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि पूरी दुनिया में बच्चों में हेपेटाइटिस के मामलों को लेकर जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन विकासशील देशों में आंकड़े अभी भी बेहद निराश करने वाले हैं। हेपेटाइटिस के मामलों में तेजी से इजाफा होने के बावजूद इससे होने वाले वास्तविक नुकसान के बारे में सही आंकलन नहीं हो पाता है। दरअसल भारत जैसे देशों में ग्रामीण इलाकों में बच्चों की मौत का सही कारण ही नहीं पता चल पाता है। ज्यादातर मामलों में तो ग्रामीण बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले जा पाते हैं। WHO ने इसको लेकर ही चिंता जताई है।

No comments:

Post a Comment