Weather Updates: मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर किया बड़ा अपडेट, जानें अगले 5 दिनों में कैसा रहेंगा हाल

Weather Updates
Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी भारत के लोगों के लिए मौसम को लेकर नया अपडेट है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 19 अप्रैल के दौरान इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। ऐसे में लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज करें।

17 से 19 अप्रैल तक चलेगी लू - मौसम विभाग ने कहा कि 17 से 19 अप्रैल के दौरान राजस्थान में लू चलेगी और तेज गर्मी रहेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17-18 अप्रैल को भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी। विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 18 अप्रैल तक, जम्मू रीजन में 16-18 अप्रैल तक, यूपी व मध्य प्रदेश में 17-19 अप्रैल तक हीट वेव चलेंगी। बिहार और गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में भी लू चलने की आशंका है।

19 अप्रैल के बाद हो सकती है बारिश - मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ की वजह से 19 अप्रैल के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश (Rain) हो सकती है। इस बारिश और ठंडी हवाओं से 42-43 डिग्री सेल्सियस चल रहे तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

No comments:

Post a Comment