लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक से गिरी महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रैन, Video देखकर खिसक जाएंगी जमीन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी। हैरानी की बात ये है कि ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई। लेकिन, इस नजारे को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इतना ही नहीं लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर महिला कैसे बच गई। आलम ये है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो अर्जेंटीना का है। महिला का नाम कैंडेला है। वीडियो में आप देख सकते हैं लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। तभी एक महिला प्लेटफॉर्म पर लडखड़ाने लगती है।

लड़खड़ाते-लड़खड़ाते वो रेलवे ट्रैक के पास पहुंच जाती है और दो डिब्बों के बीच गिर पड़ती है। वहीं, ट्रेन भी महिला के ऊपर से गुजर जाती है। लोगों ने जैसे ही महिला को गिरते देखा उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, महिला को चोटों तो जरूर आई लेकिन जान बच गई। लेकिन, यह चौंकाने वाला नजारा CCTV में कैद हो गया।

No comments:

Post a Comment