PM Kisan: किसानों की बल्‍ले-बल्‍ले, अब सरकार से मिलेगा एक और फायदा, जानें

PM Kisan Samman Nidhi
PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्‍मान न‍िध‍ि के सभी 12.50 करोड़ लाभार्थ‍ियों को सरकार की तरफ से एक और फायदा द‍िया जा रहा है। पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के अभ्‍यर्थी 11वीं क‍िस्‍त का भी इंतजार कर रहे हैं। यह क‍िस्‍त उन्‍हें अप्रैल से जुलाई के बीच में दी जानी है। सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 'किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी' कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हो रहा - किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी' योजना के तहत पीएम क‍िसान न‍िध‍ि (PM Kisan Nidhi) के सभी लाभार्थ‍ियों को 'क‍िसान क्रेडिट कार्ड' (KCC) की सुविधा दी जाएगी। इसके ल‍िए 1 मई तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से वंचित किसानों के आवेदन तैयार करके संबंध‍ित बैंक शाखाओं को भेजे जा रहे हैं।

घोषणापत्र देना जरूरी होगा - सरकार की ओर से जारी न‍िर्देश के अनुसार यद‍ि पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के क‍िसी लाभार्थी के पास 'क‍िसान क्रेडिट कार्ड' नहीं है तो वे बैंक से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के ल‍िए आपको चुन‍िंदा कागजों के साथ घोषणापत्र भी देना होगा।

No comments:

Post a Comment