e-shram card: ई-श्रम कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, फटाफट उठाए इन योजनाओं का लाभ, नही तो…

ई-श्रम कार्ड धारकों को अब तमाम सुविधाओं मिल रही हैं, जिनका आप समय रहते लाभ उठा सकते है।
दिल्ली। ई-श्रम कार्ड धारकों को अब तमाम सुविधाओं मिल रही हैं, जिनका आप समय रहते लाभ उठा सकते है। अगर आपका ई-श्रम कार्ड नहीं बना तो अभी भी रजिस्ट्रेशन कराकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। दूसरी ओर सरकार इस योजना से जुड़े लोगों को हर महीना 500 रुपये के अलावा कई तरह के फायदे दे रही है।

लाभार्थियों को मिल रहे ये बड़े फायदे

आप बीमा कवर का उठाएं फायदा - अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

मकान बनाने में मिल रही बड़ी मदद - हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा।

श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे - मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है। दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment