इन सारी चीजों के बाद, निर्देशक उर्फी को अभिनेता के साथ ऑडिशन देने के लिए कहता है और उन्हें एक्टिंग के लिए अजीब से डायलॉग देता है। तभी अचानक वहां एक पुलिस अधिकारी आ जाता है और एडल्ट फिल्म की शूटिंग के लिए वहां मौजूद तीन लोगों की पिटाई शुरू कर देता है। जिसके बाद दोनों उर्फी के ऊपर ही सारा इल्जाम लगा देते हैं। इन सारी चीजों से उर्फी हैरान हो जाती हैं और वह गुस्से में अपने मैनेजर को फोन करती हैं और इस तरह के ऑडिशन शेड्यूल करने के लिए उसपर चिल्लाने लगती हैं। अब यहां पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब फोन पर उनका मैनेजर बताता है कि ये सब उनके साथ शरारत थी यानी उर्फी के साथ प्रैंक किया जा रहा था। हकीकत में वहां न कोई एडल्ट फिल्म की शूटिंग हो रही थी और न ही उर्फी उसमें शामिल थीं।
एडल्ट फिल्म की शूटिंग करते हुए पकड़ी गईं उर्फी जावेद, जानिए क्या है पूरा माजरा
उर्फी जावेद को उनके अजीब फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी के चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। उन्हें कथितौर पर एडल्ट फिल्म की शूटिंग करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। कॉन्टेंट क्रिएटर रोहित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडस से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उर्फी को एक ऑफिस में देखा जा सकता है। यहां वह फिल्म के लिए एक निर्देशक से मिलने आईं हुई थीं। इसके बाद निर्देशक उन्हें बताता है कि ये एक सीक्रेट प्रोजेक्ट है और फिल्म में रणबीर कपूर विलेन के किरदार में है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment