फोन पर लड़की कर रही थी बात, तभी अचानक आ गई ट्रैन, देखकर नजारा हैरान रह गए लोग

फोन पर लड़की कर रही थी बात, तभी अचानक आ गई ट्रैन, देखकर नजारा हैरान रह गए लोग
वायरल डेस्क। भारतीय रेलवे लगातार चेतावनी देता रहता है कि रेलवे नियमों का पालन करें और साथ ही एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का इस्तेमाल करें, लेकिन लोग कहां सुधरने वाले हैं।

इसके अलावा रेलवे की पटरियों पर ना चलने की भी अपील लोगों से की जाती रहती है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने एक नया मुहावरा बना दिया कि जान जाए तो जाए पर फोन ना जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक एक लड़की ट्रेन की पटरियों के बीच चल रही थी। साथ ही वह फोन पर बात भी कर रही थी, तभी एक मालगाड़ी आ जाती है। इस पर लड़की समझदारी दिखाते हुए पटरियों के बीच लेट गई, जिसके बाद तेज रफ्तार मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था।

जब मालगाड़ी गुजर गई तब वह लड़की पटरियों पर से उठ जाती है और फ़ोन पर बात करने लगी। आमतौर पर ऐसी घटना के बाद लोग परेशान और सहम से जाते हैं, लेकिन उस लकड़ी के चेहरे पर शिकन नाम की चीज नहीं थी। उस लड़की ने सबसे पहले अपना फोन उठाया और फिर बात करते हुए आगे बढ़ गई। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए।

No comments:

Post a Comment