बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। श्वेता का अंदाज फैंस को दीवाना बना देता है। 41 साल की श्वेता दो बच्चों के बाद भी इतनी स्टाइलिश हैं कि किसी को भी टक्कर दे सकती हैं। फिलहाल श्वेता का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में श्वेता तिवारी एक अंग्रेजी गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं और कुछ ही मिनटों में वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो गई है।
श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता रेड कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज देखने लायक है। इस वीडियो में वह एक अंग्रेजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं, इस वीडियो में एक फैन ने कहा- क्या बात है, वाह, दूसरे ने कहा वाह एक्सप्रेशन, आपको बता दें कि इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
No comments:
Post a Comment