स्कूल में तिलक लगाकर आई छात्रा को शिक्षक ने पीटा, परिवार ने वीडियो शेयर कर बताई पीड़ा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक सरकारी स्कूल में तिलक लगाकर जाने पर छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। एक हिंदू लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को स्कूल शिक्षक निसार अहमद ने पीटा, क्योंकि उसने तिलक लगा रखी थी। उन्होंने बताया कि अभी नवरात्रि चल रही है। उनकी बेटी ने घर में पूजा करने के बाद तिलक लगाया था। सीएनएन न्यूज 18 के पत्रकार तेजिंदर सिंघी सोढ़ी ने इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो क्लिप में परिवार को अपनी पीड़ा के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में लड़की के पिता ने कहा, "यहाँ मिडिल स्कूल के अंदर जिस किस्म की बात चल रही है, ऐसे में सिर्फ जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के अंदर जितने लोग रह रहे हैं, वह ऐसे मजहबपरस्ती, कौमपरस्ती के नाम पर एक-दूसरे का सिर फोड़ देंगे।" इसके साथ ही उन्होंने मामले में कार्रवाई की भी माँग की।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक निसार अहमद कोटरांका अनुमंडल के ड्रामन पंचायत के शासकीय मध्य विद्यालय खदुरियां में पोस्टेड थे। आरोप सामने आने के बाद राजौरी जिला प्रशासन ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन राजौरी ने अतिरिक्त डीसी कोटरांका को मामले और आरोपों की जाँच करने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment