बताया जा रहा है कि होटल में कमरे बुकिंग करने के बाद ग्राहकों को सेक्स की सर्विस दी जाती थी। यहां ग्राहकों से ₹300 हर आधे घंटे के लिए वसूला जाता था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पूरी रेकी के बाद छापेमारी की और रैकेट का भंडाफोड़ किया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिक लड़की के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। जबकि दो युवक एक कमरे में अपने बारी के लिए बैठे हुए मिले। मिली जानकारी के अनुसार तीन सौ रुपया में आधा घंटा के लिए युवक को रूम दिया गया था। जबकि अन्य लोगों का कहना हैं की होटल में बराबर जिस्म फरोशी का धंधा चलता हैं। थानाध्यक्ष शम्भू यादव ने बताया की गुप्त सुचना पर पुलिस ने होटल संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया गया हैं। लड़की नाबालिक हैं। जिसके परिजन से संपर्क कर पूछताछ की जा रही हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment