रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 13 अप्रैल को शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाएं डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर दोनों हाथ में कट्टा लेकर ठुमके लगा रही है। हाथ में कट्टा लिए युवक जो बार बाला के साथ ठुमके लगा रहा है वो चेला पासवान का बेटा पिंटू कुमार बताया जाता है। कहा जा रहा है कि डांस के दौरान कट्टों से करीब पांच राउंड फायरिंग भी की गई है। हालांकि वीडियो में फायरिंग होती नहीं दिख रही है।

No comments:
Post a Comment