सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कब्र के अंदर शख्स जो कुछ करता नजर आता है, देखकर भी शायद किसी को अपनी आंखों पर विश्वास ना हो। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। नेटिजन भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कब्र खोदते नजर आए लोग - वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन आदमी एक कब्र के करीब पहुंचे और उसे खोदने लगे। इसमें एक आदमी फावड़े से कब्र के ऊपर की मिट्टी हटा रहा था। इसके बाद क्रब पर से पन्नी और ऊपर रखे लकड़ी के फट्टों को हटाया गया। इसके बाद कुछ अन्य लोग एक-एक कर कब्र के ऊपर रखे फट्टे हटा रहे हैं। वहीं एक शख्स सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।
अंदर का नजारा देख हिल गए लोग - कब्र पर से फट्टे हटने के बाद अंदर जो कुछ दिखा वो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कब्र से फट्टे हटाए तो इसके अंदर एक शख्स आराम से बैठा नजर आया। वो बिस्तर पर आराम से चादर ओढ़े बैठा था। कब्र खुलने पर शख्स खुद उठकर इससे बाहर भी आ गया। वीडियो में ये दृश्य किसी को भी हैरान कर देगा।

No comments:
Post a Comment