पटना। पश्चिम चंपारण के रामनगर के एक गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। गांव के ही किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया हैं। वायरल हो रहे वीडियो को गांव के ही लोगों ने परिजनों को दिखाया तब जाकर इसका खुलासा हुआ हैं। परिजन जब इसकी शिकायत करने आरोपित के यहां गए तो मारपीट कर भगा दिया गया। तब पिता ने इसकी शिकायत थाने में की हैं।
थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना गुरुवार शाम की बताई गई है। आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया है।
No comments:
Post a Comment