महिला ने व्यापारी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान वीडियो बना लिए, जब उसने वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और 23 लाख रुपए की डिमांड की तो व्यापारी को सारा माजरा समझ में आ गया। वो समझ गया कि अब वो हनीट्रैप में फंस चुका है। व्यापारी के पांवों तले से जमीन खिसक गई। उसने पैसे दे दिए, महिला इतने से नहीं मानी तो उसने फिर 50 लाख की मांग की। अब व्यापारी इतना परेशान हो गया कि आत्महत्या की राह चुन लेना बेहतर समझा। हालांकि व्यापारी की बहन ने उसे आत्महत्या करने से रोक लिया और पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की और हनीट्रैप की घिनौनी कहानी का खुलासा हो गया।

No comments:
Post a Comment