महिला छत पर सुखा रही थी कपड़े, तभी पीछे से आकर पड़ोसी ने की ये करतूत, फिर हुआ ये...

महिला छत पर सुखा रही थी कपड़े
जयपुर के चित्रकूट इलाक़े में एक महिला के साथ पड़ोसी युवक ने ही छेड़छाड़ कर दी। महिला की ओर से चित्रकूट थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया गया है। चित्रकूट पुलिस ने बताया कि इलाक़े में रहने वाली एक 33 वर्षीय महिला अपने अपार्टमेंट की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक छत पर आया और योग करने के बहाने कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा। हालांकि इस दौरान महिला कपड़े सुखाने में व्यस्त रही और युवक पर ध्यान नहीं दिया।

इसके बाद युवक ने पीछे से आकर महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता चिल्लाने लगी तो युवक वहां से भाग गया। पीड़िता ने नीचे फ़्लैट में जाकर पति को घटना के बारे में बताया।

पीड़िता के पति ने जताया विरोध - पति ने जब आरोपी युवक के फ्लैट पर जाकर विरोध जताया तो आरोपी युवक ने पीड़िता के पति के साथ ही मारपीट करना शुरु कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है और उसे पाकर ही रहेगा।

पुलिस कर रही जांच - आरोपी की ओर से दी गयी धमकी के बाद पीड़िता और उसका पति चित्रकूट थाने पहुंचे और आरोपी युवक के ख़िलाफ़ शिकायत दी। थाने में मुक़दमा दर्ज होते ही आरोपी युवक फ्लैट से भी फ़रार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment