दिल्ली। सोमवार से बैंकिंग से जुड़े कामकाज करने वालों को राहत मिलने वाली है। देश के बैंकों के ग्राहकों को अब उनके कामकाज के लिए एक घंटा ज्यादा मिलेगा। वजह ये है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने 18 अप्रैल 2022 से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब बैंक सुबह 9 बजे खुल जाएंगे, लेकिन उनके बंद होने का समय पहले जैसा ही रहेगा।
इससे आम लोग अब ज्यादा समय तक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते बैंकों के खुलने के समय को आगे बढ़ा दिया गया था, जिसे अब फिर से सामान्य किया जा रहा है। यह नई सुविधा 18 अप्रैल 2022 से देश भर में लागू हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment