3 अप्रैल का राशिफ़ल: रोजगार में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, जानें अपने राशि का हाल

3 अप्रैल का राशिफ़ल: रोजगार में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बड़े काम मे हाथ डाल पाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि - रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि - मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि - मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

सिंह राशि - नौकरी में काम समय पर होने से प्रशंसा मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि - किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बड़ेगा।

तुला राशि - वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। जल्दबाजी बिलकुल न करें। अज्ञात भय रहेगा। विवाद को टालें। 

वृश्चिक राशि - शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी।

धनु राशि - यात्रा अनुकूल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिलेगे। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी।

मकर राशि - मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कुंभ राशि - वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि - परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सफल रहेगी। नया काम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर

No comments:

Post a Comment