स्टंटबाज चाचा को पुलिस ने थमाया 26500 का चालान, वीडियो में चाचा का जुनून देखकर हो जाएंगे दीवानें

गाजियाबाद। सड़कों पर स्टंट करते कई युवाओं को आपने देखा होगा। खासतौर पर एक्सप्रेस-वे और खुली सड़कों पर युवा बाइक पर स्टंट करते दिखते हैं। ऐसे कई वायरल वीडियो (Viral Video) भी आपने देखे होंगे, जिनमें युवा अपनी बाइक के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद भी कम नहीं है, यहां बाइक पर स्टंट की खुमारी सिर्फ युवाओं में ही नहीं, बुजुर्गों में भी देखने को मिलती है। गाजियाबाद की वेव सिटी (Wave City Ghaziabad) से एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ। इस वीडियो में एक बुजुर्ग पल्सर बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा और इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा था। अब इस स्टंटबाज चाचा पर पुलिसिया कार्रवाई हो गई है।

वीडियो को देखकर लगता है कि चाचा को सोशल मीडिया (Social Media) पर छाने का जुनून है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक के साथ ऐसे स्टंट किए। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने चाचा के सिर से स्टंटबाजी का भूत उतारने के लिए उन्हें लंबा-चौड़ा चालान भेज दिया है। स्टंट करने वाले इन चाचा को लोग 'बाइक बाबा' नाम से जानते हैं। 26 हजार, 500 रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया। दरअसल बाइक बाबा का यह वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment