SBI के ग्राहकों ने नही किया ये काम, तो खाली हो जायेगा बैंक खाता, तुरंत करें ये काम

दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ग्राहकों को केवाईसी धोखाधड़ी के बारे में जागरुक किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर लिखा कि #YehWrongNumberHai केवाईसी फ्रॉड का एक उदाहरण है। इस तरह के एसएमएस से धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपनी सेविंग खो सकते हैं। एम्बेडेड लिंक्स पर क्लिक न करें। एसएमएस प्राप्त करने पर एसबीआई के सही शॉर्ट कोड की जांच करें। सतर्क रहें और एसबीआई के साथ बने रहें। स्टेट बैंक ने कहा कि बैंक कभी भी एम्बेडेड लिंक पर क्लिक करके केवाईसी अपडेट/पूरा करने के लिए नहीं कहता है। इससे पहले 26 फरवरी को एक अन्य ट्वीट में एसबीआई ने ओटीपी शेयर करने पर चेतावनी दी थी। कहा था कि उन धोखेबाजों को बताएं जो आपसे आपका ओटीपी मांगते हैं, ये गलत नंबर है।

एसबीआई ने उन ग्राहकों में से एक को जवाब भी दिया। जिन्होंने धोखाधड़ी के मैसेज के बारे में ट्वीट किया। कहा कि हम आपकी सतर्कता की सराहना करते हैं। हमें सूचित करने के लिए धन्यवाद। स्टेट बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को सलाह देते हुए कहा कि वे ईमेल, एसएमएस, कॉल, एम्बेडेड लिंक का जवाब न दें। जिसमें उनसे उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड, डेबिट कार्ड नंबर, पिन, सीवीवी, ओटीपी आदि जैसे व्यक्तिगत या बैंकिंग विवरण साझा करने के लिए कहा गया हो। बैंक कभी भी ये जानकारी नहीं मांगता है। ग्राहक report.phishing@sbi.co.in या हेल्पलाइन 155260 पर रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर गलती से अपनी जानकारी दे दी है, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें।

No comments:

Post a Comment