चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में आफत में आई युवक की जान, RPF जवान ने इस तरह बचाई जिंदगी, देखें वीडियो

चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में आफत में आई युवक की जान, RPF जवान ने इस तरह बचाई जिंदगी, देखें वीडियो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसने ही वाला था, तभी स्टेशन पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के एक कॉन्स्टेबल ने सतर्कता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। इस घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर कई लोग मौजूद थे। जैसे ही युवक ट्रेन से गिरा, वैसे ही आरपीएफ के जवान ने तुरंत भागकर उसे पीछे खींच लिया और उसकी जान बच गई।

सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने इस घटना का वीडियो जारी किया है। रेलवे के मुताबिक घटना के वक्त आरपीएफ के सिपाही नेत्रपाल सिंह ने मुंबई के वडाला स्टेशन पर एक यात्री को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाई में गिरने से बचाकर उसकी जान बचा ली। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आरपीएफ जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment