पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लााखों किसानों ने फर्जी तरीके से 2000-2000 रुपये की कई किस्तें डकार लीं। कोई आयकरदाता होते भी किस्त पा रहा है तो किसी के परिवार में पति-पत्नी दोनों किस्त उठा रहे हैं। भले से खेत पति और पत्नी के नाम हों, लेकिन अगर एक ही साथ रहते हैं और परिवार में बच्चे नाबालिग हैं तो केवल एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने ऐसे अपात्रों पर शिकंजा कसने के लिए वसूली का नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर तो लोगों के जेल जाने की भी नौबत आ गई है।
सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं। दायीं तरफ छोट-छोटे बॉक्स बने हैं। सबसे नीचे आपको Refund Online का बॉक्स मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
इसमें दो ऑप्शन दिखेंगे। पहला अगर आपने पीएम किसान का पैसा वापस कर दिया है तो पहले को चेक कर सबमिट बटन पर क्लिक करें अन्यथा दूसरे ऑप्शन का चेक कर सबमिट करें।
इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें। इमेज टेक्स्ट टाइप करें और गेट डेटा पर क्लिक करें।
अगर आप पात्र हैं तो You are not eligible for any refund Amount यह मैसेज आएगा अन्यथा रिफ्ड अमांट शो करेगा।

No comments:
Post a Comment