PM Kisan: किसानों के खातें में नही आएंगी 2000 रुपये की 11वीं क़िस्त, जल्दी फटाफट आज ही कर ले ये काम

pm-kisan-2000.jpg
PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment update: चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद अब मोदी सरकार होली बाद 12 करोड़ से अधिक किसानों को तोहफा देने जा रही है। होली बाद किसानों के खातों में 11वीं किस्त का 2000 रुपये आएंगे। लेकिन आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या ई-केवाईसी पूरा किए बिना अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त खाते में आएगी।

पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी शुरू हो गई है और बेहद आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है।

ऐसे पूरा करें ई-केवाईसी

  • इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
  • दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करें
  • अब आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें
  • AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें
  • अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
  • अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं।

रही बात 11वीं यानी अगली किस्त की तो यह 31 मार्च के पहले किसी कीमत पर नहीं आने वाली। क्योंकि, हर वित्तीय वर्ष में किस्त इस प्रकार दी जाती है।

  • अप्रैल-जुलाई की किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच।
  • अगस्त-नवंबर की किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच।
  • दिसंबर-मार्च की किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच।

राज्य और उनमें पेमेंट की दर प्रतिशत में

  • उत्तर प्रदेश 82
  • उत्तराखंड 92
  • जम्मू-कश्मीर 100
  • लद्दाख 72
  • हिमाचल 93
  • पंजाब 81
  • हरियाणा 98
  • राजस्थान 89
  • गुजरात 87
  • मध्य प्रदेश 90
  • बिहार 92
  • झारखंड 81
  • पश्चिम बंगाल 0
  • सिक्किम 27
  • असम 37
  • अरूणाचल प्रदेश 92
  • नगालैंड 95
  • मणिपुर 57
  • मिजोरम 68
  • त्रिपुरा 87
  • ओडिशा 57
  • छत्तीसगढ़ 69
  • आंध्रप्रदेश 80
  • तमिलनाडु 93
  • केरल 96
  • तेलंगाना 93
  • महाराष्ट्र 99
  • कर्नाटक 92
  • अंडमान 93

No comments:

Post a Comment