दिल्ली। देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 89.07 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 112.51 रुपये और 96.70 रुपये (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है।
No comments:
Post a Comment