इसको लेकर टीना डाबी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है, वहीं प्रदीप गवांडे ने भी अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें टीना डाबी को लाल रंग की साड़ी पहने तो प्रदीप गवांडे को लाल रंग के कुर्ते और पैंट में देखा जा सकता है।
इससे पहले टीना डाबी आईएएस अतहर खान से साल 2018 में शादी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हालांकि अतहर और टीना का अब तलाक हो चुका है। फिलहाल टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी इसलिए भी खास हो गई है, क्योंकि दोनों की यह दूसरी शादी है। इंस्टाग्राम पर की गई अपनी पोस्ट में टीना डाबी ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।' फिलहाल टीना डाबी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित ब्यूरोक्रेट में से एक हैं।

No comments:
Post a Comment