Holi 2022: होली की रात को दैवीय शक्तियों की रात माना जाता है। इस दिन आसुरी शक्तियों का नाश किया जाता है और दैवीय शक्तियों का उद्गम होता है। वहीं इस दिन अपनी गरीबी को मिटाने का, जीवन में चल रही परेशानी को मिटाने का, दुख-तकलीफ सारे कष्टों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। होली के दिन आपको किसी भी चीज को नहीं लाना चाहिए। बल्कि उसके एक दिन पहले आपको टोटके की सारी चीजों को बाहर से खरीदकर ले आना है। फिर दूसरे दिन अर्थात होलिका दहन के दिन की रात में इस टोटके को आजमाना चाहिए। उस रात ये टोटके अपना पूरा प्रभाव दिखाते हैं।
अगर आपके घर में नकारात्मक शक्ति हैं और आप उसका बंधन करने का सटीक उपाय करना चाहते हैं तो आपको होली के एक दिन पहले काले धतूरे की जड़ को निमंत्रण देकर अपने घर ले आना है और होली की रात 12 बजे के बाद काले धूतरे की इस जड़ को घर के मुख्य द्वार पर आपको गाड़ देना है। इस प्रकार आप पूरी तरह से घर का बंधन कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप काले धतूरे को काले वस्त्र में बांधकर के घर के मुख्य द्वार पर बांध सकते हैं। तो आपके घर की सारी नकारात्मक शक्तियां बंध जाएंगी और आपके घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होगा।
वहीं गूलर की जड़ आपको होली के एक दिन पहले अर्थात फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी को निमंत्रण देकर अपने घर ले आनी है और रात 12 बजे से पहले होलिका दहन के बाद आपको लाल कपड़े में इसे बांधकर के घर के मुख्य द्वार पर टांग देना है। ऐसा करने से आपका घर अन्न और धन से भरा रहेगा। कभी भी आपके जीवन में धन का अभाव नहीं होगा।
होलिका दहन के बाद आपको सात पीली कौड़ी लेकर उनकी माला बना ले और उसके घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का बंधन होता है और लक्ष्मी जी ऐसे घर का त्याग कभी भी नहीं करती हैं। ऐसा घर हमेशा पैसों से भरा रहता है।
वहीं एक मु्ट्ठी राई को घर से सात बार घूमाकर बोले कि, हमारे घर से दरिद्रता चली जाए, बीमारी चली जाए अथवा नाकारात्मक शक्ति चली जाए। इसके बाद उस राई को होलिका दहन के बाद उस होलिका की अग्नि में डाल देना है। ऐसा करने से आपके घर से सारी परेशानियां चली जाएंगी।
No comments:
Post a Comment