रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रैंड का सीक्रेट वीडियो आया सामने, देखकर रह जाएंगे दंग

रूस की तरफ से यूक्रेन पर जबरदस्त हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच दुनिया में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना हो रही है। लेकिन अब लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाह रहे हैं। इसी को लेकर यह सामने आया है कि पुतिन निजी जीवन में बेहद रोमांटिक बताए जाते हैं।

करीब एक दशक से उनका नाम एलिना काबएवा के साथ जुड़ता आया है, जो कि एक जिमनास्ट हैं। 38 साल की काबएवा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। माना जाता है कि एलिना काबएवा राष्ट्रपति पुतिन के जुड़वा बच्चों की मां भी हैं। साल 2008 में पहली बार एलिना का नाम पुतिन से जुड़ा था। मीडिया टाइकून और केजीबी के पूर्व जासूस एलेक्जेंडर लेबेडेव के मॉस्को से प्रकाशित अखबार ने यह दावा किया था।

साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला से तलाक ले लिया था। इसके बाद एलिना को 'रूस की फर्स्ट लेडी' बताया जाने लगा। तब उन्होंने सार्वजनिक तौर से इस बात से इनकार भी किया था कि वह रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर हैं।

लेकिन दोनों के रिलेशन की अफवाहों पर विराम नहीं लगा। कहा जाने लगा कि दोनों ने इंगेजमेंट की और फिर शादी। इसके बाद पारिवारिक जलसा भी हुआ। साल 2016 में सार्वजनिक तौर पर एलिना रिंग पहने दिखीं। जिसे तब वो कैमरा की नजरों से बचाते भी दिखीं। इसके बाद कई मौकों पर वो अपने वेडिंग रिंग के साथ दिखीं।

No comments:

Post a Comment