अब आपको होम पेज पर Get Aadhaar के विकल्प को ढूंढना है। गेट आधार के ऑप्शन पर आने के बाद आपको कई और विकल्प दिखाई देंगे।
यहां आपको Retrieve Lost or Forgotten EID/UID के ऑप्शन का चयन करना है।
उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
यहां आपको अपना वही नाम दर्ज करना है, जो आधार कार्ड पर था।
उसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फिल करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सेंड ओटीपी के विकल्प का चयन करना है।
कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को बॉक्स में फिल करना है।
ओटीपी दर्ज करने के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपका आधार नंबर आ जाएगा।
आधार नंबर के जरिए आप आसानी से अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment