जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के पहाड़ा पुलिस थाना इलाके में बुधवार को एक महिला व पुरुष पर लोगों ने कहर बरपाया है। दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करवाया दिया गया है। मारपीट की वजह अवैध संबंधों को लेकर शक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को कनबई पहाड़ा निवासी मणिलाल डोडियार के साथ माली फलां गांव के कन्हैयालाल और उसके दो साथियों ने जमकर मारपीट की। कन्हैया लाल को उसके और अपनी पत्नी के बीच अवैध सबंध का शक था।
बुधवार को वह माली फलां गांव में संजय डामोर के यहां पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पड़ोसी आकाश डामोर और धूलचंद बाहर आए और उन्होंने उसे और मणिलाल की पत्नी को घर में बंद कर दिया। इसके बाद महिला के पति कन्हैयालाल को फोन कर बुलाया। इसके बाद चारों ने उसे और महिला को घर में लकड़ी के पिलर से बांध दिया। फिर उनके साथ डंडे और लात-घूंसों के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोपी करीब आधे घंटे उनके साथ मारपीट करते रहे। वहां मौजूद एक आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
No comments:
Post a Comment