शराब पीकर स्कूल पहुँचे शिक्षक ने छात्रों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

The teacher, who reached school after drinking alcohol, beat up the students fiercely
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अध्यापक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। उसके बाद अध्यापक ने स्कूल में जमकर बवाल किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। 

वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
उसने बच्चों से हल्ला करने को कहा और जब वे नहीं माने तो उसने बच्चों की पिटाई कर दी। शराब पीकर वह पूरे स्कूल में घूमता रहा और जब उसका अपने शरीर पर कंट्रोल नहीं रहा तो एक कमरे में जाकर खर्राटे मारते हुए सो गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए अध्यापक को सस्पेंड कर दिया। यह मामला छत्तीसगढ़ जिले के दुलदुल क्षेत्र का है।

No comments:

Post a Comment